Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. TAMPTATIONS के वेज बेकरी गोदाम में मिला चिकन पाउडर और एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोदाम के कई हिस्सों को किया सील

TAMPTATIONS के वेज बेकरी गोदाम में मिला चिकन पाउडर और एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोदाम के कई हिस्सों को किया सील

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रमजान से पहले मंडी समिति में खजूर बेचने वाले व्यापरीयों पर बड़ी कार्यवाही की थी. वही एक बार फिर से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुरादाबाद की मिठाई और नमकीन विस्कुट की मशहूर टेम्पटेशन के बेकरी के गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही की. बेकरी गोदम में एक्सपायरी खाद्य सामग्री को सील किया गया. सबसे बड़ी बात यह की बेकरी गोदाम में चिकन पाउडर बरामद हुआ जबकि टेम्पटेशन की दुकानों पर कोई भी नॉनवेज खाद्य सामग्री नहीं बेची जाती है. खाद्य विभाग ने टेम्पटेशन के गोदाम के कई हिस्सों को सील किया गया.

पढ़ें :- अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा अटैक, बोले- क्या DEAL ने मुंह पर लगा दी SEAL? ये देश के सम्मान का मामला है, स्पष्टीकरण अपेक्षित है

मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित टेम्पटेशन के गोदाम पर मंगलवार की शाम खाद्य विभाग ने छापेमारी की. गोदाम की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम को सील कर दिया गया. यहां पर काफी गंदगी मिली साथ ही गोदाम के बेसमेंट स्थित खाद्य सामग्री को जब खाद्य विभाग के अधिकारियो ने चैक किया गया तो काफी मात्रा में एक्सपायरी सामान मिला. ज्यादा तर सामग्री दो साल पहले ही एक्सपायर हो गयी थी. सबसे बड़ी बात यह की बेकरी के बेज बेकरी गोदाम में चिकन पाउडर मिला इस पर खाद्य विभाग टेम्पटेशन पर बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है. खाद्य विभाग के अधिकारियो का कहना है की सभी सेम्पल जांच के लिए भेज दिए है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- Delhi News : नवरात्रि के पहले दिन जहरीला कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Advertisement