Delhi Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शनिवार सुबह से जारी है। अब तक सामने आए रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना टूटते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी को अभी अभी भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
दिल्ली चुनाव की मतगणना के बीच सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, “यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, आप और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी। वह चौथी बार सीएम बनेंगे।” बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 60.44 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। वहीं, मतगणना के दौरान अब तक आए रुझानों में 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है।
चुनाव के रुझानों पर कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के गुनहगारों को दिल्ली माफ नहीं करेगी… मुझे नहीं पता कि कौन फायदे में है और कौन नुकसान में है; जिन्होंने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया – यह उनका नुकसान है।”
सुबह 10 बजे तक मतगणना के रुझान
कुल सीटें- 70
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
बहुमत का आंकड़ा- 36 सीटें
भाजपा- 46 सीटें
आम आदमी पार्टी- 23 सीटें
कांग्रेस- 1 सीट
अन्य- 0