Make apple jam easily at home: बच्चे रोटी पराठा खाने में खूब नखरे करते हैं वही अगर रोटी, पराठा या पूरी पर सेब का जैम लगा दिया जाए तो बड़े चाव से खा लेते है। बच्चे ही नहीं बड़ों को भी ब्रेड आदि पर जैम लगाकर खाना पसंद आता है।
पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ'
मार्केट में तमाम तरह के जैम आसानी से मिल जाते है। लेकिन अगर आप घर पर बनाना चाहते है तो बहुत ही आसानी से और बिना किसी झंझट के इसे तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
सेब जैम (apple jam)बनाने के लिए सामग्री:
सेब – 3 कप (छीलकर कद्दूकस किए हुए)
चीनी – 1.5 कप
पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक) – 1/4 टीस्पून
सेब जैम (apple jam) बनाने का तरीका
1. एक पैन में सेब और थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक पकाएं।
2. फिर उसमें चीनी और नींबू रस डालें।
पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग
3. मध्यम आंच पर जैम जैसा गाढ़ा होने तक पकाएं।
4. दालचीनी डालें (अगर पसंद हो)।
5. ठंडा करके कांच की बोतल में भरें।