China Earthquake : पश्चिमोत्तर चीन में शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त किज़िलसु में अहेकी काउंटी में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर 41.15 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.67 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी
खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्की काउंटी सीट से 33 किमी दूर और वुशी काउंटी सीट से 47 किमी दूर है। दोनों काउंटियों में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।