क्या आपके शरीर में भी सूजन है ? जी हाँ वैसे तो शरीर में सूजन एक नॉर्मल रिएक्शन है, जो चोट या इन्फेक्शन से लड़ने के लिए होता है। लेकिन अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे (Chronic Inflammation), तो परेशानी की वजह बन सकता है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन के कारण आर्थराइटिस, डायबिटीज और हार्ट से संबंधित बीमारी हो सकती है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बचने के कई उपाय है। बता दें कि कुछ फूड्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप लंबे समय से सूजन से परेशान हैं, तो कुछ फूड्स (Foods to Reduce Inflammation) को अपनी डाइट में शामिल करके सूजन कम कर सकते हैं। आइए जानें सूजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।
पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर
हल्दी
हल्दी रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक कॉमन मसाला है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें करक्यूमिन कंपाउंड पाया जाता है, जो एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। इसे आप दूध में मिलाकर, सब्जियों में या करी में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रोज थोड़ी मात्रा में हल्दी खाते हैं तो क्रोनिक इंफ्लेमेशन और जोड़ों के दर्द में काफी आराम पा सकते हैं।
फैटी फिश
सालमन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन पैदा करने वाले कंपाउंड्स से लड़ने में मदद करता है। इसलिए डाइट में इन मछलियों को शामिल करने से सूजन कम करने में मदद मिलती है।
पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी
बेरीज और खट्टे फल
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और ब्लैकबेरी एंथोसायनिन से भरपूर होती हैं। ये गहरे रंग के पिगमेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स हैं, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और ब्लड वेसल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।
अदरक
अदरक सिर्फ चाय को टेस्टी नहीं बनती है बल्कि हमारे सेहत में भी काफी लाभदायक है। अदरक में जिंजरोल्स होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होते हैं। इसलिए अदरक की चाय, काढ़ा आदि पीने से शरीर की सूजन कम होती है।