CJP leaders Abhijeet Dipke : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को विमान से हिरासत में लिए गए CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास को रिहा कर दिया गया है। रविवार को तीनों सीजेपी नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें एक साल तक शांति बनाये रखने की शर्त पर रिहाई दी गई। रिहा होने के बाद CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा, “हम दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।”
पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके मुंबई से जंतर-मंतर के लिए रवाना
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। वहीं, अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास समेत हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने कल प्रदर्शन की कोशिश करने के मामले में 20 से ज्यादा FIR दर्ज की है। हालांकि, रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहने की आशंका है, क्योंकि पुलिस कार्रवाई के बाद CJP के अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को ऐलान किया था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।