1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

आज देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का ऐलान किया है। अभिजीत दीपके जो इस पार्टी के संस्थापक हैं ने समर्थकों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ कनॉट प्लेस पहुंचने की अपील की है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। आज देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का ऐलान किया है। अभिजीत दीपके जो इस पार्टी के संस्थापक हैं ने समर्थकों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ कनॉट प्लेस पहुंचने की अपील की है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर बवाल, CJP ने उठाए सवाल, अभिजीत दीपके बोले कल लोकतंत्र रद्द कर देंगे?

लेकिन यह मार्च के शुरू होने से पहले ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF की कंपनियों को तैनात (Deployed) किया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और साथ ही CCTV कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस मार्च की वजह क्या है?

दरअसल, CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए गए हैं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग ने किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल, आयोग का कहना है कि जिन योग्य मतदाताओं के नाम हट गए हैं, वे दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं।

बता दें कि इस प्रदर्शन की एक और बड़ी वजह CJP के दो नेताओं, सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाना है। दोनों पर प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर में प्रवेश करने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं।

पढ़ें :- अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रोटेस्ट, सरकार ने विरोध प्रदर्शन की जगह को बदला

इस मार्च के सामने सबसे बड़ी चुनौती

NDMC यानी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक ओर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इलाके में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं। साथ ही पुलिस ने किसी दूसरी जगह पर सीमित संख्या में लोगों को तिरंगा मार्च की अनुमति देने की संभावना जताई है।

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मार्च रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदर्शन को सभी जरूरी अनुमतियां मिल गई हैं। इसका मतलब है कि आज दिल्ली में तिरंगे, वोटर लिस्ट और विरोध के अधिकार को लेकर बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

अब देखना होगा कि CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च किस जगह और किस रूप में आगे बढ़ता है।

पढ़ें :- CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास रिहा, एक साल तक शांति बनाये रखने की शर्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...