उन्नाव। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा आंदोलन अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के इशारे पर चलाया जा रहा है और इसके पीछे भारत के खिलाफ एक बड़ी विदेशी साजिश है।
पढ़ें :- बस्ती: जब तक 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश लेकर नहीं आएंगे, तब तक जूता चप्पल नहीं पहनेंगे! BJP नेता ने ली प्रतिज्ञा
उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “ये कोई मयस्क नाम का व्यापारी है अमेरिका में… नाम सुना है? तभी कोई जवाब देता है, एलन मस्क…फिर बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं – “हां-हां, वही है, ये आंदोलन उसी के इशारे पर हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि कुछ विदेशी कारोबारी भारत में अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाहते हैं। जब उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं होता तो ऐसे आंदोलनों को हवा दी जाती है।
"ये कोई मयस्क नाम का व्यापारी है, अमेरिका में… नाम सुना है?… एलन मस्क… हां, हां, वही है… ये आंदोलन उसी के इशारे पर हो रहा है…" https://t.co/Cow3RR5XtX
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 16, 2026
पढ़ें :- 'तीसरी बार BJP की सरकार बना दो, यूपी में भी UCC लागू कर देंगे'; अमित शाह ने राजधानी में किया बड़ा ऐलान
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि देश की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है। पहली बार ऐसा मार्च निकाला गया है जिसका मकसद सुप्रीम कोर्ट को डराना है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। विदेशी ताकतें देश की छवि खराब करने और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे विवादास्पद करार दे रहे हैं, जबकि कुछ इसे विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी बता रहे हैं। CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन दिल्ली समेत कई जगहों पर चल रहा है, जिसमें विपक्षी दलों और कुछ संगठनों का समर्थन भी रहा है।
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या स्थानीय आंदोलनों को अंतरराष्ट्रीय साजिश से जोड़ना उचित है। बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान उन्नाव में दिए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गया है।