Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष में अब तक 16 लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष में अब तक 16 लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा (Thailand-Cambodia border) पर जारी हिंसा के बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने एडवाइजरी जारी की है। सात संवेदनशील प्रांतों में यात्रा से बचने की अपील की गई है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल है।

पढ़ें :- Video Viral- 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-'बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार...'

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर चल रहे तनाव और हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy)  ने थाईलैंड में रह रहे या वहां यात्रा करने की योजना बना रहे तो भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों को कुछ विशेष क्षेत्रों की यात्रा से बचने और आधिकारिक स्रोतों से लगातार जानकारी लेने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि भारत के नागरिकों को थाईलैंड के जिन सात प्रांतों की यात्रा से फिलहाल परहेज करना चाहिए, वे हैं उबोन राचथानी, सुरिन, सिसाकेत, बुरीराम, साकैओ, चान्ताबुरी और त्राट है। दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।

थाईलैंड की पर्यटन प्राधिकरण (Tourism Authority of Thailand) ने उन इलाकों की सूची भी साझा की है जहां यात्रा करना फिलहाल सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। इन 20 स्थानों में भारत द्वारा बताए गए सात प्रांत भी शामिल हैं। सरकार ने इन स्थानों पर आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

हेल्पलाइन नंबर और जानकारी के स्रोत

यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए थाई पर्यटन विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यात्रियों से कहा गया है कि वे जरूरत पड़ने पर TAT कॉल सेंटर 1672 पर संपर्क करें या संबंधित प्रांतीय कार्यालयों से जानकारी लें।

पढ़ें :- Asian Games Day 4 : भारत ने शूटिंग में अब तक जीते छह मेडल, हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज़ किया अपने नाम

युद्ध जैसे बने हालात, संघर्ष में अब तक 16 की मौत

24 जुलाई (गुरुवार) को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसक झड़प शुरू हुई थी। इस टकराव में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक सैनिक और कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 15 सैनिक और 30 आम नागरिक घायल हुए हैं। हजारों की संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। उन्होंने कहा यह घुसपैठ और आक्रामक कार्रवाई का मामला बन चुका है। स्थिति गंभीर है और पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकती है।

Advertisement