वाराणसी : योगी सरकार (Yogi Government) का श्रमिकों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प पूरा हो रहा है। अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) का नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 11 सितंबर से प्रारम्भ होगा। इस सत्र में वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) के क्लास 6 और 9 में 245 बच्चों का दाखिला हुआ है। सीबीएसई बोर्ड के बोर्डिंग अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में विज्ञान के लिए प्रोत्साहित करने के साथ विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
कक्षा छह में 125 व 9 में 120 बच्चों का हो चुका है दाखिला
बच्चों को संस्कार, मूल्य और नैतिकता आधारित शिक्षा से सिंचित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में बच्चों को तैयार कर रही है। वाराणसी के उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र सिंह (Deputy Labor Commissioner of Varanasi Dharmendra Singh) ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 में 125 विद्यार्थियों, कक्षा 9 में 120 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। प्रथम शैक्षणिक सत्र 2023-24 में क्लास 6 में 80 विद्यार्थियों का प्रवेश अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में किया गया था। यह बच्चे उत्तीर्ण होकर अब क्लास 7 में पहुंच गए है, जिसमें 40 बालक और 40 बालिकाएं है। कक्षा 6 और 9 में 140-140 बच्चों की सीट है। दोनों ही कक्षाओं के रिक्त सीटों के सापेक्ष नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
10 सितंबर तक दाखिला पाए सभी छात्र -छात्राएं स्कूल में पहुंचेंगे
अटल आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ अमरनाथ राय (Dr. Amarnath Rai, Principal of Atal Residential School) ने बताया कि एडमिशन की प्रक्रिया के बाद सत्र 2024-25 के लिए 11 सितंबर से दूसरा सत्र प्रारंभ होगा। छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया है। 10 सितंबर तक दाखिला पाए सभी छात्र -छात्राएं स्कूल में पहुंच जाएंगे।
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
वाराणसी मंडल के सत्र 2024 -25 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या
कक्षा—6
जनपद — बालिका —बालक
वाराणसी 24 15
जौनपुर 6 8
गाज़ीपुर 26 10
चंदौली 7 29
कक्षा -9
जनपद–बालिका —- बालक
वाराणसी 20 13
जौनपुर 6 2
गाज़ीपुर 22 18
चंदौली 12 17