Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरूणाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 46 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत, कांग्रेस 1 सीट पर सिमटी

अरूणाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 46 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत, कांग्रेस 1 सीट पर सिमटी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Arunachal Pradesh Assembly Elections) की मतगणना समाप्त हो गई है। राज्य की सभी 60 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भजापा 46 सीटों पर, एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2, कांग्रेस एक और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे हैं। भाजपा ने 46 सीटें जीती है जो उनकी 2019 के चुनाव की 41 सीटों से 5 ज्यादा है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

अरुणाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत  के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं चुनाव अभियान के माध्यम से भाजपा अरुणाचल प्रदेश के असाधारण कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा। यह सराहनीय है कि वे पूरे राज्य में कैसे गए और लोगों से जुड़े।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

सिक्किम के नतीजों पर पीएम मोदी का ट्वीट

सिक्किम विधानसभा चुनावों के नतीजे साफ हो गए हैं। इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट दिया। मैं हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)  की 60 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। पहले अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना भी 4 जून को होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।  क्योंकि वहां की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग का कहना था कि वोटों की गिनती 2 को होगी ताकि मौजूदा विधानसभाओं के कार्यकाल के पूरा होने तक नतीजे साफ हो जाएं।

अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भाजपा को बहुमत मिलते ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, ईटानगर के भाजपा कार्यालय में मिठाईयां बांटी जा रही हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। तो वहीं सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम को बहुमत मिल रहा है। ऐसे में थोड़ी ही देर में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं अरुणाचल और सिक्किम में विजयी पार्टियों के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Advertisement