Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Cm Arvind Kejriwal: कल सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI, BJP और AAP में मचा घमासान

Cm Arvind Kejriwal: कल सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI, BJP और AAP में मचा घमासान

By शिव मौर्या 
Updated Date

 Cm Arvind Kejriwal:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) से रविवार को सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई ने उन्हें कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, अब इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे एक साजिश बताया है।

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीबीआई मुख्यालय जाएंगे। वहीं बीजेपी नेता सुबह 11 बजे राजघाट पर धरना देंगे। बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम को समन भेजकर रविवार को 11 बजे बुलाया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी इसे केंद्रीय एजेंसी सीबीआई का दुरुपयोग बताते हुए आवाज को दबाने का आरोप लगा रही है। साथ ही कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। वहीं भाजपा और कांग्रेस का कहना है कि जब भ्रष्टाचार किया है तो सजा होगी ही।

आवाज दबाना मुश्किल है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘अरविंद केजरीवाल जी की आवाज़ को दबाना बहुत मुश्किल है..सत्य बोलने वाले लोगों के दिल में जगह बनाते हैं..लोगों के दिलों से कोई किसी को डिलीट नहीं कर सकता..हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं…।’

पढ़ें :- सैम पित्रोदा के बयान पर फायर हुई बीजेपी,जानें भारत की विविधता पर क्या कही बात?
Advertisement