Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सीएम अरविंद केजरीवाल मानते हैं अपना परिवार : आतिशी

दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सीएम अरविंद केजरीवाल मानते हैं अपना परिवार : आतिशी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी कस्टडी से ही जल मंत्रालय को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की समस्या है। जेल में हूं तों लोगों को तकलीफ नहीं होना चाहिए। आतिशी ने बताया कि कैसे सीएम द्वारा जेल से भेजी गई चिट्ठी देखकर उनकी आंखें भर आई।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल का सहयोग लेने की सलाह दी है। जल मंत्री आतिशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्या आदेश जारी किया है? उन्होंने बताया कि ईडी कस्टडी से आई सीएम की चिट्ठी देखकर ‘आंखों में आंसू आ गए।

‘दो करोड़ लोगों को सीएम मानते हैं अपना परिवार’

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आपको सिर्फ दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं मानते हैं। वह दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। 9 साल से दिल्ली की सरकार को परिवार की तरह चलाया है। दिल्ली वाले उनके लिए सिर्फ वोटर नहीं हैं, वह दिल्ली के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। यही वजह है कि वह आज मुश्किल में होते हुए भी परिवार का सोच रहे हैं।

‘दिल्ली वालों के प्यार को कैद नहीं कर सकते’

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

आतिशी ने कहा कि बीजेपी को बताना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल में डाल सकते हैं, लेकिन दिल्ली वालों से अरविंद केजरीवाल के प्यार को कैद नहीं कर सकते। आतिशी ने कहा कि आज गिरफ्तार होने के बाद भी दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुरू से ही सभी मंत्रियों को निर्देश देते हैं, कॉल पर, वॉट्सएप पर निर्देश देते हैं।

21 मार्च को हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी टीम उनके आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी लेकिन कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में होंगे। उनसे दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला केस में पूछताछ की जा रही है। आम आदमी पार्टी के दो मंत्री और एक सांसद पहले से जेल में हैं।

Advertisement