Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में लगा एक हफ्ते का लॉकडाउन, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में लगा एक हफ्ते का लॉकडाउन, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में छह दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। ये लॉकडाउन आज रात 10 बजे से शुरू हो जायेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर बेड्स की भारी कमी हो गयी है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इसके साथ ही ऑक्सीजन की भी यहां पर कमी हो गयी है। इसको देखते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में काफी कमी रहेगी। आज शाम से शुरू हुआ ये लॉकडाउन सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। हालांकि, इस लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान की दुकाने खुली रहेंगी।

 

Advertisement