नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार पार्षदों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, BJP वालों ने मुझे यह सोचकर जेल भेजा था कि इससे आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को तोड़ देंगे। दिल्ली और MCD में सरकार गिरा देंगे। इसकी मंशा नाकाम हो गई और इससे हमारी पार्टी और भी संगठित और मजबूत हो गई। AAP केवल एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार और विचार है, जिसे तोड़ना असम्भव है।
पढ़ें :- Bihar MLC Elections 2026 : अनंत सिंह से जारी जुबानी जंग के बीच JDU प्रत्याशी नीरज सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
उन्होंने आगे कहा कि, मुझे जब गिरफ्तार किया गया था तब मैं मानसिक तौर पर तैयार था कि अब मुझे 6 महीने जेल में रहना पड़ेगा। लेकिन ऊपर वाले ने अपनी कृपा दिखाई और आज मैं आप सबके बीच में हूं। अभी एक रोड शो में एक महिला भीड़ में से बोली कि आपको भगवान ने भेजा है, 20 दिन में बीजेपी को हराने के लिए।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि धरती पर जब-जब पाप बढ़ेगा तब-तब मैं प्रकट होऊंगा। भगवान एक तो श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में प्रकट होते हैं और दूसरा कर्मों के हिसाब से प्रकट होते हैं। आज से तीन महीने पहले तक BJP की 400 सीट को लेकर बात होती थी, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं और अब इनके 250 पार जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
साथ ही कहा, इन्होंने मुझे जेल के अंदर अपमानित करके, बेइज्जत करके और मेरी दवा रोककर तोड़ने का प्रयास किया। इन्होंने मेरी Insulin रोक दी। लेकिन जब आपने आवाज उठाई तब जाकर इन्होंने मुझे Insulin दी। इन्होंने मुझे मेरी धर्मपत्नी से मिलने को रोक दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से मुझे ऐसे मिलवाया, जैसे हम अपराधी हों। मेरे सेल में दो-दो CCTV लगाकर रखे थे, जिसे 13 अफसर लगातार देखते थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भी मुझे देख रहे थे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि, मैं कहीं भी रहूं, लेकिन आप लोग दिल्ली बंद मत होने देना। BJP और नरेंद्र मोदी दिल्ली में हमारे किए हुए काम और ‘काम की राजनीति’ से डर लगता है। हमारे काम की वजह से आज लोग हमें प्यार करते हैं, हमारी इज्जत करते हैं। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाल दिया। इन्होंने सोचा इससे सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे। इन लोगों ने मुझे जेल में डालकर सोचा कि इससे दिल्ली बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा कर नहीं पाए।
पढ़ें :- BJP में सम्मान नहीं मिला तो छोड़ी पार्टी, जुबिन नौटियाल के पिता ने थामा कांग्रेस का हाथ; उत्तराखंड में BJP को झटका
उन्होंने आगे कहा कि, मुझे अपने INDIA गठबंधन के साथी दलों और साथियों से बुलावा आ रहा है कि आप यहां भी आकर प्रचार कीजिए। मैं अगले 21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा, वहां जाऊंगा और BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा। आप लोग अब जमकर मेहनत कीजिए। मुझे 2 जून को वापस जेल जाना होगा लेकिन अगर आप लोग 4 जून को INDIA की सरकार बनवाएंगे तो मैं 5 जून को ही बाहर आ जाऊंगा।