नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को शराब घोटाला (Liquor Scam) मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। इसको लेकर उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि शराब घोटाला (Liquor Scam) हुआ। इस मामले में मुझे, संजय सिंह (Sanjay Singh), मनीष सिसौदिया ( Manish Sisodia) को गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें :- नई व्यवस्था से उचित दर विक्रेताओं के पारिश्रमिक में पारदर्शिता, प्रक्रिया में सुगमता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रभावशीलता को और मजबूती मिलेगी: सीएम योगी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने 500 से ज्यादा छापे मारे, लेकिन अभी तक एक भी पैसा कहीं से बरामद नहीं हुआ है। केजरीवाल ने आगे कहा कि कल एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सबूत इसलिए नहीं मिले क्योंकि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं तो प्रधानमंत्री ने कबूल कर लिया कि उनके पास शराब घोटाले (Liquor Scam) में कोई सबूत नहीं है।
आगे कहा कि उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं। जब आप पहले ही कबूल कर चुके हैं सब कुछ। शराब घोटाला फर्जी (Liquor Scam Fake) है। आपके पास कोई सबूत नहीं है। कोई बरामदगी नहीं है। तो जो भी गिरफ्तार हुए हैं उन्हें छोड़ दीजिए।
100 को अब 1100 करोड़ का घोटाला बताते हैं भाजपा वाले
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। भाजपा (BJP)पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पिछले दो वर्षों से शोर मचाया हुआ है कि दिल्ली में शराब घोटाला (Liquor Scam) हुआ है। पहले इसे ये लोग 100 करोड़ का घोटाला बता रहे थे और अब इसे 1100 करोड़ का बताने में लगे हुए हैं। इस मामले में मुझे और हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया। ईडी (ED) और सीबीआई (CBI)अब तक सैकड़ों छापे मार चुकी है। लेकिन आज तक एक पैसा बरामद नहीं हुआ।
पढ़ें :- राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक
प्रधानमंत्री ने कल पूरे देश के सामने यह माना है कि दिल्ली के झूठे शराब घोटाले में उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। अब तक एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई है।
अब आपने जब यह स्वीकार कर ही लिया है कि इस मामले में आपकी ED और CBI के पास कोई सबूत और रिकवरी नहीं है तो सभी लोगों को छोड़ दीजिए।… pic.twitter.com/Mu2Xj2yemS
— AAP (@AamAadmiParty) May 24, 2024
पीएम मोदी पर केजरीवाल ने कसा तंज
पढ़ें :- झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज
शराब घोटाले (Liquor Scam) पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामने कबूला है कि शराब घोटाला फर्जी (Liquor Scam Fake) है। प्रधानमंत्री मानते हैं कि दिल्ली के झूठे शराब घोटाले (Liquor Scam) में कोई सबूत नहीं है, कोई रिकवरी नहीं हुई है। मुझे झूठे मामले में जेल में बंद कर रखा है। बीते दो सालों से ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के अफसर जांच कर रहे हैं। आज तक एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। ये बात कोर्ट भी बार-बार पूछ रहा है कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां गया। इसका इनके पास कोई जवाब नहीं है।