भोपाल। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने भारत माता की जय कहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपनी देश की सेना पर गर्व है। इसी तरह मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी कहा है कि ये नया भारत है जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने किसी तरह का पोस्ट नहीं किया है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर दिया है। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया है, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया है। यह तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन है। पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने पर मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘ADG PI – INDIAN ARMY’ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा- ‘भारत माता की जय’। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- “ये नया भारत है भारतीय सेना जिन्दाबाद, जय हिन्द।” वहीं कमलनाथ ने भी इस पर गर्व महसूस किया। हालांकि, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने इस पर कोई पोस्ट नहीं किया।