लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफ़ी से मुलाकात की। यह बैठक राज्य स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उनकी राजदूत माया तिसाफ़ी के साथ सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई। इस दौरान Swiss Embassy in India को भी टैग किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, India और Switzerland के बीच संबंध हमेशा से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर मजबूत समझ विकसित हुई है। भारत की गुटनिरपेक्ष नीति और स्विट्जरलैंड की पारंपरिक तटस्थता की नीति ने भी दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा दिया है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 14 अगस्त 1948 को नई दिल्ली में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर के साथ स्थापित हुए थे, जो स्वतंत्र भारत द्वारा किए गए शुरुआती समझौतों में से एक था। यह मुलाकात भारत और स्विट्जरलैंड के बीच सहयोग को और गहरा करने तथा निवेश, व्यापार के साथ विकास के नए अवसरों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।