Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Deputy CM Brajesh Pathak : कभी मायावती के करीबी थे ब्रजेश पाठक, अब योगी सरकार में बन गए डिप्टी सीएम

Deputy CM Brajesh Pathak : कभी मायावती के करीबी थे ब्रजेश पाठक, अब योगी सरकार में बन गए डिप्टी सीएम

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Brajesh Pathak Jeevan Parichay: अपनी बेवाकी और जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के लिए चर्चित ब्रजेश पाठक यूपी की सियासत में बड़ा नाम है। लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति की शुरूआत करने वाले पाठक देखते ही देखते लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तक के सफर की शुरूआत की। ब्रजेश पाठक योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन योगी 2.0 के कार्यकाल में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। योगी 2.0 के कर्यकाल में उनको डिप्टी सीएम बनाया गया है।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

जीवन शैली….
मूल रूप से हरदोई के मल्लावॉ निवासी सुरेश पाठक के घर में ब्रजेश पाठक का जन्म​ 25 जून 1964 को हुआ था। ब्रजेश पाठक ने का पेशा कृषि और वकालत रहा। उन्होंने एमए, एलएलबी की है। परिवार में पत्नी नम्रता और दो बेटियां दीपिका व सांभवी और बेटा कार्तिक है। पाठक अब परिवार के साथ राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र में रहते हैं। ब्रजेश पाठक अपने पिता की सात संतानों में पांचवे नंबर पर हैं।

राजनीति इ​तिहास
ब्रजेश पाठक ने अपनी राजनीति की शुरूआत लखनऊ विश्वविद्यालय से की थी। पहले वह लखनऊ विश्वविद्यालय में 1989 में उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 1990 में वे छात्रसंघ के अध्यक्ष बने। इसके बाद से यूपी की राजनीति में कदम रख दिया और कांग्रेस की सदस्यता ली। 2002 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मल्लावां सीट से चुनाव लड़ा लेकिन 130 वोटों से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने बसपा की सदस्यता ली। बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। वहीं, 2009 लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने उन्हें राज्यसभा भेजा और सदन में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया। वहीं, मोदी लहर में वह 2014 में उन्नाव से लोकसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूपी में भाजपा की मजबूती स्थिति को देखते हुए उन्होंने 2016 में भाजपा ज्वॉइन कर लिया। पार्टी ने उन्हें 174 मध्य विधानसभा लखनऊ से टिकट दिया, जहां वह सपा के कद्दावर नेता रविदास मेहरोत्रा को पटखानी देकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं 2022 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें लखनऊ की कैंट सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। जहां से उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं अब उनको योगी 2.0 के कार्यकाल में डिप्टी सीएम बना दिया गया।

ये है पूरा सफरनामा
नाम – ब्रजेश पाठक
पिता –  स्व0 सुरेश पाठक
जन्मतिथि – 25 जून, 1964
पत्नी –  नम्रता पाठक
बच्चे –  दो बेटियां और एक पूत्र
मूल निवास –  मल्लावॉ (हरदोई)

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
Advertisement