Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi Birthday: PM मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

CM Yogi Birthday: PM मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। इस मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें बर्थडे पर प्रधानमंत्री से लेकर रक्षामंत्री तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लिखित विरोध सिर्फ गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी ने किया था : जयराम रमेश

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में, राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जन-समर्थक शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा के बाबत उनके लंबे आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पढ़ें :- PM Modi Net Worth: चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा; इतने करोड़ बैंक में जमा

रक्षामंत्री ने दी बधाई
इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी की भाषा में 'लहर' नहीं सिर्फ 'जहर' है, हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव : जयराम रमेश
Advertisement