Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई, परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए किया प्रेरित

यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई, परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए किया प्रेरित

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडियट (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर लिखा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी है। लिखा कि आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

बता दें कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इण्टर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Advertisement