UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में सत्संग के दौरान भगदड़ में एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना में अब तक 27 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। मृतकों की सबसे ज्यादा महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके साथ ही घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर
उत्तर प्रदेश सरकार में मा.…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 2, 2024
बता दें कि, हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अभी तक 27 लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। वहीं, मृतकों की सूची में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पढ़ें :- ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का प्रस्ताव, अमेरिका से सिर्फ बिचौलियों के जरिए बहुत ज्यादा और बेतुकी मांगें भेजी गई
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 2, 2024
बताया जा रहा है कि, संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। बताया जा रहा है कि, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में देरी बताई जा रही हे। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के अस्पताल में घायलों को भेजा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक 25 महिलाएं और दो बच्चों की भगदड़ में मौत हुई।