Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM YOGI ने मथुरा को दी 208 करोड़ की सौगात, कहा-PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

CM YOGI ने मथुरा को दी 208 करोड़ की सौगात, कहा-PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने 208 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने भाजपा (BJP) के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल, ये 9 वर्ष भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी (Pm Modi) का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

बता दें कि, पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार को पांच बजे मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजवासियों को विकास की 80 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Advertisement