गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आज प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर गोरक्षनगरी से लखनऊ में ₹23 करोड़ लागत की बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और हर विपरीत परिस्थिति में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने वाले प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों का सेवाभाव और अनुशासन प्रदेश की प्रगति व सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का हृदय से अभिनंदन एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
पढ़ें :- Vinod Tawde: विनोद तावड़े को इसलिए बनाया गया UP का प्रभारी? जानिए इनका राजनीतिक सफर
मुख्यमंत्री ने कहा, आज प्रदेश के 56 ऐसे जनपद हैं, जहां यदि कोई सबसे ऊंची इमारत है, तो वह पुलिसकर्मियों के बैरक की है। होमगार्ड के स्वयंसेवकों के लिए भी अब अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है। साथ ही कहा, आज से पीआरडी जवानों को ₹5 लाख का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। अब आप किसी भी सरकारी हॉस्पिटल या सरकार द्वारा इम्पैनल्ड निजी क्षेत्र के हॉस्पिटल में जाकर अपने परिवार का भी उपचार कराने के लिए स्वतंत्र होंगे। आज उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना की सुविधा आप सभी 31,000 स्वयंसेवकों को प्रदान कर रही है।
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर गोरक्षनगरी से लखनऊ में ₹23 करोड़ लागत की बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी… pic.twitter.com/po7ohY4DlP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 18, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता वर्ष 2022 में बढ़ाकर ₹395 किया था, जिसे पिछले वर्ष ₹500 किया गया। अब हम इसमें फिर वृद्धि करते हुए इसे ₹600 करने जा रहे हैं। आज हम सब ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। 31 हजार से अधिक स्वयंसेवकों एवं उनके परिजनों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मैं प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को हृदय से बधाई देता हूं।