Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM Yogi In Varanasi : सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन कर काल भैरव मंदिर में नवाया शीश

CM Yogi In Varanasi : सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन कर काल भैरव मंदिर में नवाया शीश

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) काशी दौरे पर हैं। वे पीएम मोदी (PM Modi) के रोड शो की तैयारियों को परखने के लिए वाराणसी आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Srikashi Vishwanath Temple) व काल भैरव मंदिर (Kalbhairav Temple) में दर्शन-पूजन किया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का विधि-विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रोड शो और नामांकन के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं।

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन किया। बाबा के शरण में शीश झुकाकर उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। इसके साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) ने कालभैरव मंदिर (Kaal Bhairav Mandir)  में भी शीश नवाया।

Advertisement