Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं

सीएम योगी ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय (Maa Shakumbhari University) का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी  ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जल्द पूरा हो विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  ने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, ब्वॉयज हॉस्टल ब्लॉक, वीसी रेजिडेन्स, फैसिलिटी सेण्टर, कैन्टीन, विद्युत सब-स्टेशन, पुलिस चौकी, हेल्थ सेन्टर, बाउन्ड्री वॉल इत्यादि के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी बेहतर शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। उच्च शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उन्नयन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर बेहतर योगदान देगा। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित फर्म विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, वीसी हाउस, बाउण्ड्री वॉल, सड़क व सीवर सहित समस्त वाह्य कार्यों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे। अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए। धन की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर जिलाधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement