गोरखपुर। श्रावण मास (Shravan Month) के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जगत कल्याण की कामना के लिए गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर (Mansarovar Temple) में विधि-विधान से रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) व हवन किया। पूजन के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण की कामना की है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/rNrzED9rr9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2024
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
सीएम योगी (CM Yogi) अपने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। हर हर महादेव!
प्रदेश के हर नागरिक की सेवा व उनकी सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : सीएम योगी
प्रदेश वासियों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज की शीर्ष प्राथमिकता है।
इसी क्रम में आज महाराज जी ने @GorakhnathMndr परिसर में 'जनता-दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित… pic.twitter.com/FVCRnoBqKw
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 4, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
जन-जन की सुरक्षा, समृद्धि एवं खुशहाली की भावना के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं उनकी सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।