यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कुछ फोटोज सामने आयीं है जिसमें वो बुधवार की सुबह गोरखपुर में हुई बारिश में छाता लेकर गोशाला में गायों की सेवा करते नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने सुबह सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इसके बाद गौशाला जाकर गायों को अपने हाथों से गुड़ और चना खिलाया। इस दौरान उनके साथ मंदिर के कुछ लोग, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी थे। सोशल मीडिया में इस दौरान की कई फोटोज सामने आयीं है जिनमें वो छाता लेकर चलते हुए, गायों की सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे थे। आज बुधवार को उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए और विशेष पूजा की। इसके बाद पूरे मंदिर का भ्रमण किया। लोगो से बात की। इसके बाद सीएम योगी ने गौशाला जाकर गायो के समथ समय बिताया।