गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी को बर्बाद किया था। यहां कट्टा-बम बनता था। उससे लूट और डकैती की घटनाएं होती थीं। प्रदेश में अब कट्टा-बम नहीं बनता। अब तो यहां नौजवानों के स्किल के लिए काम हो रहा है। दुनिया की सबसे अच्छी राइफल ग्लास्को 203, बबलेस्कॉर्ट की रिवॉल्वर और ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) यूपी के अंदर बन रही है। सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म कर दिए हैं।
पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी
इसके पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर 502 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2004-05 की एक घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तब गीडा में उद्योग नहीं लगते थे। तत्कालीन सपा सरकार ने इस गीडा में एक स्लॉटर हाउस खोलने के लिए यहां की जमीन पर जबरदस्ती काम शुरू कर दिया था। तब हमने कहा कि कोई गोरखपुर स्लॉटर हाउस को नहीं स्वीकार करेगा। अगर यहां का विकास सैफई जा रहा है तो स्लॉटर हाउस भी वहीं ले जाइए। गोरखपुर अपना विकास खुद कर लेगा। सीएम योगी ने कहा कि वो लड़ाई हमने लड़ी। अंत में हम लोग विजयी हुए। आज वह जमीन यहां खाली है। गीडा में आज डेयरी और अन्य बड़े उद्योग फल-फूल रहे हैं।
सैफई महोत्सव पर बेहिसाब खर्च करती थी सपा सरकार
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) , पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) तरक्की की मिसाल बने हैं। 2017 के पहले यही पैसा कहां लगता था? कब्रिस्तान की चहारदीवारी में। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने के लिए। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) बना। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के बजट का 80-85 फीसदी खर्चा केवल सैफई महोत्सव पर खर्च हो जाता था। शेष प्रदेश के लिए कोई पैसा नहीं था। आज उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में, 403 विधानसभाओं में यह कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज काशी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार हुआ। यह भव्य और दिव्य रूप आया है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर मंदिर बना है। आज नई अयोध्या का दर्शन भी होता है।
यूपी में बन रही ब्रह्मोस से कांपता है पाकिस्तान
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा आज दुनिया की सबसे अच्छी राइफल ग्लास्को 203, बबलेस्कॉर्ट की रिवॉल्वर और ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश के अंदर बन रही है। जब हमारा ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर कहर बरपाता है तो पाकिस्तान भी बाप-बाप चिल्लाता है। यह है भारत की नई ताकत। पहले कट्टा और बम बनाने वाले यहां बूचड़खाना खोलना चाहते थे। हमने एक तरफ बूचड़खाना नहीं खोलने दिया तो दूसरी तरफ कट्टा और बम बनाने वालों के अवैध धंधों पर प्रहार करके उसको चौपट भी करवाया। सरकार ने सुशासन और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। आज सरकार में संवेदना है। जिन-जिन लोगों में संवेदना नहीं थी, उन्होंने कुशासन दिया, अराजकता दी, उपद्रव दिया, गुंडागर्दी की, माफिया पाले और अब जब सत्ता से बेदखल हो गए, अब उनको अपने कारनामे याद आ रहे हैं।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं
शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जाने के मामलों में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।