लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह (IRSS: 2000 बैच) को केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति (Deputation) अवधि में विस्तार दिया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति अब 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है।
पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
बता दें कि अमित सिंह, जो भारतीय रेलवे स्टोर सेवा (IRSS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। श्री सिंह अप्रैल 2017 से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि अगस्त 2025 तक थी, जिसे अब और बढ़ाया गया है।