Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का सख्त निर्देश- यूपी में सफाई कर्मियों का वेतन कटा तो होगी कड़ी कार्रवाई

सीएम योगी का सख्त निर्देश- यूपी में सफाई कर्मियों का वेतन कटा तो होगी कड़ी कार्रवाई

By Abhimanyu 
Updated Date

वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह मे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में प्रधानमंत्री के स्वच्छ काशी के विजन को धरातल पर साकार करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिया कि यूपी में अगर कोई भी सुरक्षाकर्मियों का वेतन काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत ने स्वच्छता अभियान को दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा आज दुनिया की लिए उदाहरण बनी है।” उन्होंने कहा, ” स्वच्छ भारत अभियान से पहले हमारे गांवों और गलियों की स्थिति कितनी गंदी हुआ करती थी। लोग झाड़ू उठाने में संकोच करते थे और जो लोग सफाई करते थे उन्हें सम्मान भी नहीं मिलता था। उसने लोग काम भी करवाते थे और उनका पैसा भी काट दिया जाता था।”

सख्त हिदायत देते हुए सीएम योगी ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने तय किया है कि कोई भी व्यक्ति स्वच्छता कर्मियों का पैसा कटेगा तो हम बहुत कड़ी कार्रवाई कर देने उसके खिलाफ। उनके लिए अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स काम कर रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम मानदेय की घोषणा भी कर दी है। 16000 न्यूनतम मानदेय उनको मिलना ही चाहिए। उन्हें ईएसआई (ESI) की सुविधा और सुरक्षा बीमा और स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिलेगा।”

Advertisement