Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने यूपी में माफियाराज को किया समाप्त  : डॉ. दिनेश शर्मा 

योगी सरकार ने यूपी में माफियाराज को किया समाप्त  : डॉ. दिनेश शर्मा 

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष जाति के आधार पर समाज को बांटकर सत्ता में आने का सपना देख रहा है। अब वह  अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहा है। मोदी योगी सरकार के समय में   समाज एक हो रहा है यही विपक्ष का दर्द है। वे अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक को आपस में लडाना चाहते हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

जनता से वोट की ताकत को पहचानने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस वोट की शक्ति को कमजोर नहीं होने देना है। इस पर जातिवाद , सम्प्रदायवाद , क्षेत्रवाद के  जहर  को हावी नहीं होने देना है। यह  उत्तर  प्रदेश और देश के निर्माण का समय   है।

डा शर्मा ने कहा कि  पिछली सरकारों में पूर्वांचल में माफियाओं का राज चलता था । बहन बेटियों की के साथ अत्याचार दुर्व्यवहार यहां तक हत्या हो जाती थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो  शाम होने से पहले ही बहने इस डर से घरों में चली जाती थीं  कि कही उनका अपमान न हो जाए। अराजक तत्व मकानों पर कब्जा कर लेते थे। माफियाओं की सवारी निकलती थी और वे जेल के अन्दर से शासन चलाते थे। माफियाओं के शासन को खत्म करने का काम योगी सरकार ने किया है। आज माफिया माफी के लिए गिडगिडा रहे हैं।

पिछली  सरकारों में  में अवैध तमंचे के लिए यूपी बदनाम हो रहा था अब  भाजपा की सरकार में रूस के सहयोग से असाल्ट राइफल बन रही है। यह यूपी में आया बदलाव है। पूर्व की सरकारों में रामलीला और दुर्गा पूजा के समय में कफ्र्यू लग जाता था। कांवड यात्रा पर अराजक तत्व पत्थर बरसात देते थे पर आज उसी यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसते हैं। राम मंदिर के निर्माण को लेकर तंज कसने वालों को भी जवाब मिल गया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ जी का भव्य कारीडोर बनकर तैयार है जिसका प्रधानमंत्री  13 दिसम्बर को उद्घाटन करेंगे। दीपोत्सव और रंगोत्सव भारत की संस्कृति  को नई पहचान दे रहे हैं।

गोरखपुर  , महाराजगंज व बलिया में आयोजित विशाल जनसमूह के साथ हुई जन सभाओं में उन्होंने कहा कि जिस तरह आज जनसैलाब उमड़ा है वह भाजपा सरकारों के प्रति जनता का विश्वास दिखाता है। विपक्ष विकास के मामले में भाजपा की सरकार का मुकाबला नहीं कर सकता है। गोरखपुर जैसा शहर भी विकास के मामले में नोयडा को टक्कर दे रहा है।  आज गोरखपुर में  खाद कारखाना , एम्स , सडकों व पुलो का जाल , नए विश्वविद्यालय  सभी कुछ है। आज पूरे प्रदेश में इसी प्रकार का विकास हो रहा है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इसके विपरीत विपक्षी दलों की सरकारों ने कोई काम नहीं किया। वे केवल सपने देखते रहे और  वह भी केवल अपने परिवारों के कल्याण का।  भाजपा की सरकार ने जनता के सपनों को पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि  कोरोना संक्रमण के समय में दिल्ली में बैठे सम्मानित भाई बहन सहित पूरा विपक्ष ट्विटर ट्विटर खेल रहा था। वैक्सीन को लेकर विपक्ष के बड़े नेताओं द्वारा तमाम भ्रम फैलाए जा रहे  थे। आजादी के बाद पहली बार देश में वैक्सीन का निर्माण हुआ। मोदी योगी सरकार ने कोरोना की जांच से लेकर उपचार और वैक्सीन की नि:शुल्क व्यवस्था की है।  जब विपक्ष के नेता घरों में छिपे बैठे थे तब भाजपा के लोग जनता की सेवा में लगे हुए थे। मुख्यमंत्री के पूज्य पिता का निधन हो गया पर वे उन्हें देखने नहीं गए और कर्तव्यपालन करते हुए जनता के लिए  उपचार की सुविधा जुटाने में लगे रहे।

एक तरफ जनता की सेवा में समर्पित नेतृत्व था तो दूसरी ओर वे लोग थे जो घरों में बैठकर मोदी योगी सरकार को हटाने के उपाय खोज रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब गरीबों को डबल राशन देने जा रही है। अब उन्हे 10 किलो राशन मिलेगा। मदरसा शिक्षा का भी वैल्यू एडीशन किया है। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है।  स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए सरकार हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने  की दिशा में आगे बढी है। के 33 जिलों में कार्य प्रारंभ है जबकि 64 जिलों में  इसके लिए स्वीकृति हो चुकी है।

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाए सामाजिक बदलाव ला रही है। घर घर शौचालय से महिला  की गरिमा और सम्मान की सुरक्षा  तथा  उज्जवला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हो रही है। किसान को सम्मान निधि , जनधन खातों में पैसे , गरीब को राशन , फ्री में  बिजली का कनेक्शन मोदी योगी सरकार दे रही है।

उन्होंने महाराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा की विशाल जनसभा जो अड्डा बाजार में हो रही थी कहा की अड्डा आजार से अराजकता का अड्डा समाप्त कर अच्छे लोगों का अड्डा बनाना है। यहां के लोग नया इंकलाब लाने के लिए तैयार हैं।  पूरे प्रदेश में सडको का जाल बिछ रहा है। महाराजगंज में पहले जहां बिजली मात्र 2-3 घंटे आती थी वही अब अट्ठारह से 22 घंटे तक बिजली आ रही है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बनी सरकारों ने अनुसूचित समाज  का वोट तो लिया  इस वर्ग के कल्याण के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। वर्तमान सरकार ने समाज के इस सबसे कमजोर तबके तक योजनाएं पहुचाकर उन्हे  सशक्त बनाने का काम  किया है। आज योग्यता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।   पारदर्शी व्यवस्था के चलते समाज के सबसे कमजोर अनुसूचित वर्ग के बच्चे भी  सरकारी नौकरी पा रहे हैं। यह गैर बराबरी को दूर करने संजीदा कोशिश है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

बाबा साहेब के नेतृत्व में संविधान का निर्माण करने वाली समिति ने सामाजिक संतुलन को  बनाए रखते हुए विभिन्न वर्गो के उत्थान की व्यवस्था की थी।  देश में भाजपा पहली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर अनूसचित वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया था । अन्य किसी राष्ट्रीय दल ने ऐसा नहीं किया। पार्टी ने समाज के सबसे कमजोर वर्ग को ताकत देने का काम किया है। दीनदयाल जी भी समाज में बराबरी के हिमायती थे ।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने  गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर  वहां पर ऐसी व्यवस्था की थी कि वंचितों को अधिकार मिले पर सामाजिक सद्भाव भी बना रहा  था। इसीलिए उन्होंने  प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ सबका विकास के मंत्र को देशभर में लागू करने का काम किया।

भाजपा ने समाज के अनुसूचित वर्ग को सशक्त करने  काम किया है। इसके लिए एक बार   दूसरे दल का समर्थन भी किया पर पार्टी का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। उस समर्थन से बनी सरकार  पर धनबल रखने वालों ने शिकंजा कस लिया तथा जिस वर्ग का कल्याण होना चाहिए था वह उपेक्षित ही रह गया। इसलिए भाजपा ने उस सरकार से समर्थन वापस लिया था। आज अगर अनुसूचित समाज को प्रतिनिधित्व देने की सभी दलों के बीच में तुलना की जाए तो भाजपा ऐसा दल है जिसने  समाज के इस वर्ग को हर स्तर पर सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया है।

पिछली सरकार ने तो अनुसूचित वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति  तक रोक दी थी। वर्तमान सरकार ने उसे फिर आरंभ किया है। पार्टी का मत है कि इस वर्ग के बच्चें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में आगे आए। इस वर्ग के बच्चों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।  समाज के इस वर्ग के बच्चें भी उच्च पदों पर आसीन हो इसके लिए मोदी योगी सरकार ने काम किया है।   गोरखपुर महाराजगंज बलिया जनपदों की जनसभाओं में जहां अपार जनसैलाब उमड़ा वही विधायक सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Advertisement