Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cold Weather Update : पहाड़ों पर बर्फ, मैदान में बारिश, उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, घने कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक

Cold Weather Update : पहाड़ों पर बर्फ, मैदान में बारिश, उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, घने कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई। साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान गिरने से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। इस समय सर्दी अपने शबाब पर है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसी बीच शनिवार शाम को हुई बारिश ने पूरे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

पढ़ें :- Washington Sundar Replacement : दिल्ली के आयुष बडोनी की चमकी किस्मत, वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मिली जगह

रविवार सुबह का आगाज कोहरे और ठिठुरन के साथ हुआ लेकिन शाम तक रुक-रुक कर बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। रविवार को भी यही हालात बने रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance ) के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश और ठंड का प्रभाव और गहराएगा।

कोहरे और बारिश ने न केवल दिल्ली बल्कि यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन धीमी रफ्तार में चले और रेल यातायात बाधित रहा। यूपी में कई जिलों में कोहरे और ठंड के चलते अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। पूरे उत्तर भारत के मौसम में अचानक ट्विस्ट आ गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर
उधर पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान -10.2°C तक गिर गया। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इन इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों की ठंड को और बढ़ा दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance )  के कारण दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे तक बारिश और ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद सोमवार से उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

पढ़ें :- यूपी में मकर संक्रांति पर इस दिन रहेगा अवकाश, स्कूल भी 15 जनवरी तक रहेंगे बंद

बारिश के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “बहुत खराब” श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि हल्की बारिश ने धूल कणों को थोड़ी देर के लिए नीचे बैठाया, लेकिन प्रदूषण का स्थायी समाधान अभी दूर है।

येलो अलर्ट जारी, ठंड और बढ़ेगी
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के वक्त गलन और बढ़ सकती है।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बारिश थम जाएगी, लेकिन ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली हवाएं और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

Advertisement