Colombia Plane Crash : उत्तर-पश्चिमी कोलंबिया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, पैसिफिका ट्रैवल ( Pacifica Travel ) द्वारा संचालित यह विमान बुधवार को जुराडो से मेडेलिन (Jurado to Medellin) जाते समय लापता हो गया था और उत्तर-पश्चिमी कोलंबियाई विभाग एंटिओक्विया के एक नगरपालिका उराओ ( Urrao, a municipality of Antioquia) के ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय विमान में दो चालक दल के सदस्य और आठ यात्री सवार थे।
पढ़ें :- Pakistan : इमरान खान की पार्टी के मार्च से पहले इस्लामाबाद को बनाया किला, कंटेनरों की किलेबंदी
खबरों के अनुसार, एंटिओक्विया के जोखिम प्रबंधन विभाग (Department of Risk Management of Antioquia) के निदेशक कार्लोस रियोस पुएर्ता (Carlos Rios Puerta ) ने कहा, “दुर्भाग्य से, कोई जीवित नहीं बचा है। हमारे पास साइट पर 37 कर्मचारी काम कर रहे हैं, और हम दूसरे चरण में तेजी ला रहे हैं, जिसमें शवों को बरामद करना और न्यायिक पुलिस के साथ समन्वय करना शामिल है।” उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम (adverse weather ) की स्थिति के कारण बचाव कार्य जटिल हो रहा है, क्योंकि इसे हेलीकॉप्टरों की सहायता के बिना जमीन पर ही पूरा करना होगा। पेसिफिका ट्रैवल ने एक बयान जारी कर पीड़ितों के परिवारों को सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।