Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक, जानिए देश में अभी तक कितने आए मेडल

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक, जानिए देश में अभी तक कितने आए मेडल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Commonwealth Games 2022: भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 201 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

मीराबाई चानू के गोल्ड जीतने के बाद पीएम मोदी से लेकर सभी बधाई दे रहे हैं। वह इस जीत को वर्ल्ड चौंपियनशिप की तैयारियों के तौर पर देख रही हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने इस पदक को अपने परिवार और कोच को समर्पित किया है।

महादेव सरगर ने जीता रजत पदक
बता दें कि, संकेत महादेव सरगर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में रजत पदक भारत को दिलाया। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता।

बिंद्यारानी देवी ने जीता सिल्वर मेडल
विंद्यारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने देश को रजत पदक दिलाया। बिंद्यारानी ने महिलाओं की 55 केजी वर्ग में रिकॉर्ड वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।

गुरूराजा को मिला कांस्य
गुरूराजा ने 269 किग्रा (118 किग्रा $ 151 किग्रा) के कुल वजन से तीसरा स्थान हासिल किया।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में कैसी रहेगी पिच और किसे मिलेगा मौका? यहां चेक करें डिटेल्स
Advertisement