केरल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस (Congress) और कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने वाली वेलफेयर पार्टी भी कांग्रेस का समर्थन कर रही है। कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) और कांग्रेस (Congress) प्रतिबंधित पीएफआई (PFI) का समर्थन ले रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) चुप है, जबकि पीएम मोदी देश की रक्षा के लिए निरंतर काम करे हैं।
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
केरल में एक चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) पहुंचे। उन्होंने इस सभा में कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) और कांग्रेस (Congress) पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) न केवल देश से बल्कि विश्व से ही गायब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) का भी पतन शुरू हो चुका है। क्योंकि यहां बीजेपी का समय है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग पीएफआई (PFI) से मदद लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय भाजपा का है, कांग्रेस और कम्युनिस्ट का पतन शुरू हो गया है। अमित शाह ( Amit Shah) में चुनावी रैली में कहा कि आपको सही विकल्प याद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा के सर्वेक्षण के अनुसार पूरा केरल राज्य मोदी के साथ है। क्योंकि इस बार का चुनाव राज्य को हिंसा से मुक्त कराने का चुनाव है।
अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि इस बार का चुनाव मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। इस बार का चुनाव भाजपा को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है।