Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करें कंपनियां, ताकि दूसरी कंपनी भी बना सकें टीका : अरविंद केजरीवाल

वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करें कंपनियां, ताकि दूसरी कंपनी भी बना सकें टीका : अरविंद केजरीवाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रीफिंग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोज वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। ताकि केंद्र सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दे सके। दिल्ली के पास वैक्सीन की कमी है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मे कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।

Advertisement