Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिंता बढ़ी: कोरोना संक्रमण में 420 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा दिल्ली के डॉक्टर हुए शिकार

चिंता बढ़ी: कोरोना संक्रमण में 420 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा दिल्ली के डॉक्टर हुए शिकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पाया है। कोरोना काल ने देश में अभी तक 400 से अधिक डॉक्टरों की जान जा चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की इस महामारी से जान गई है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IMA के हवाले से एक डेटा जारी किया है। इसमें अभी तक कोरोना के 420 डॉक्टरों की जान गई है। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 100 डॉक्टरों की इस संक्रमण से मौत हो रही है।

बता दें कि, देश में डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों की कमी के बीच ये आंकड़े निश्चित तौर पर सरकार को परेशान कर सकती है। बीते दिनों जो आंकड़े जारी किए गए थे, उसमें सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत बिहार में हो हो रही थी। आपको बता दें कि बिहार पहले से ही खराब स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जैसी संकट से जूझ रहा है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement