गोड्डा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) मुझे बचपन में एक आदिवासी मछुआरे की कहानी सुनाती थी। कहानी सुनाते हुए मुझे बताती थीं कि आप पेड़-पौधे और पर्यावरण की रक्षा करते हैं। आपकी संस्कृति में जल-जंगल-जमीन को पूजा जाता है। इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के दिल में आदिवासी समाज के प्रति जो श्रद्धा थी, वो आपको कांग्रेस की नीतियों में साफ नजर आएगी।
पढ़ें :- पंजाब चुनाव से पहले BJP ने चला मास्टरस्ट्रोक, मनप्रीत बादल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, तरुण चुग को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी का मिला अतिरिक्त प्रभार
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Godda, Jharkhand. https://t.co/9CW2MkLVz9
— Congress (@INCIndia) May 22, 2024
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) ने आपको जल-जंगल-जमीन का अधिकार दिया। आपका इतिहास पूरे देश का गौरव है। सिद्धो कान्हू जी, चांद भैरव जी, तिलका मांझी जी जैसे महान नेता यहीं से उभरे हैं। मैं सभी आदिवासी नायकों को प्रणाम करती हूं और आपसे प्रेरणा लेती हूं। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को मजबूत करने की नीतियां बनाई हैं।
पढ़ें :- नन्हें बच्चे की आवाज सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, शेयर किया वीडियो
नरेंद्र मोदी ने सोचा अगर CM को जेल भेज दिया जाए तो चुनाव आसानी से जीत जाएंगे : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने कहा कि मोदी सरकार न आदिवासियों को समझती है और न आपके लिए सही नीतियां बनाती है। झारखंड के मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले ही साजिशन जेल में डाल दिया जाता है। नरेंद्र मोदी ने सोचा होगा कि अगर झारखंड के CM हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया जाए तो चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन आदिवासी समाज में इतनी शक्ति है कि कल्पना सोरेन हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं।