नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) साथ मिलकर लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सोमवार को गठबंधन का ऐलान हो गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस की तरफ से सलमान खुर्शीद व पवन खेड़ा मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन के तहत दोनों दल आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर बीजेपी को चुनौती देने का प्रयास करेंगे।
पढ़ें :- JPSC Exam Scam: परीक्षा में पास कराने के लिए 11 उम्मीदवारों से एक करोड़ की वसूली, 24 अभ्यर्थियों के नाम मिले
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 6 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।
3 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
हमें विश्वास है कि इन 6 सीटों पर INDIA गठबंधन की जीत होगी।
: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष @OmarAbdullah जी pic.twitter.com/5JceVeu3FV
पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी
— Congress (@INCIndia) April 8, 2024
जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद वहां यह पहला लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। साल 2019 में आम चुनाव के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म कर दिया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खुर्शीद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन हुआ है। यह एक शुभ खबर है। वहीं, उमर अब्दुल्ला ने बताया कि हमें खुशी है की आधिकारिक रूप से नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगे। 3 सीट नेशनल कांफ्रेंस और तीन सीट कांग्रेस लड़ेगी।
LIVE: Press briefing by National Alliance Committee in New Delhi. https://t.co/o38XOid8jO
— Congress (@INCIndia) April 8, 2024
पढ़ें :- 'मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार, धनंजय-अभय और बृजेश सिंह करते हैं मेरी दरबारी...' मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान वायरल
जम्मू-कश्मीर में किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव?
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस को उधमपुर, जम्मू और लद्दाख की सीट नेशनल कांफ्रेंस ने दी है। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस को अनंतनाग, श्रीनगर और बारामुला की सीट मिली है। इन चुनावों के दौरान अपनी अलग पार्टी के साथ कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी आजाद भी मैदान में हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया कि आजाद का मैदान में होना कहीं ना कहीं बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा। इसपर उमर अब्दुला की तरफ से कहा गया कि गुलाम नबी आजाद इनडायरेक्ट कहा डायरेक्ट ही बीजेपी की मदद कर रहे हैं। वो क्यों लड़ रहे हैं अनंतनाग से?