Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन-2022 तेज करने में जुटी कांग्रेस, जानें प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे का पूरा शेड्यूल

मिशन-2022 तेज करने में जुटी कांग्रेस, जानें प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे का पूरा शेड्यूल

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 16 जुलाई को अपने तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंच रही हैं। इस दौरान 16, 17 और 18 जुलाई को प्रियंका गांधी एक ओर जहां पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के पदाधिकारियों और विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक कर प्रियंका गांधी मिशन-2022 को लेकर एक ठोस रणनीति तैयार करेंगी।

पढ़ें :- युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई करते हुए फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

बता दें कि प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुचेंगी। प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी पार्क पहुच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। फिर प्रियंका गांधी हजरतगंज से मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुचेंगी, जिसके बाद मिशन-2022 को लेकर प्रियंका गांधी की बैठकों का सिलसिला शुरू हो जायेगा।

लगातार चलेगा बैठकों का सिलसिला

जानकारी के अनुसार प्रियंका सबसे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। फिर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रर्दशन को लेकर एक विशेष रणनीति बनाएंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित अपने नये आशियाने शीला कौल की कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी।

योगी सरकार को घेरने की बनाएंगी रणनीति

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

दूसरे दिन 17 जुलाई को भी कई अहम बैठकें होनी हैं। इस दौरान प्रियंका उत्तर प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन निर्माण के साथ अब तक की गई चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी। प्रियंका एक के बाद एक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के साथ भी कई अहम बैठकें करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी योगी सरकार की नाकामियों के साथ कृषि-किसान, नौजवान-बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था-भ्रष्टाचार और मंहगाई जैसे मुद्दों पर योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनायेंगी।

साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करने का भी निर्देश देंगी। वैसे प्रियंका गांधी खुद भी अपने इस दौरे के दौरान रायबरेली जैसे राजधानी लखनऊ के आस-पास के किसी जिले का भी दौरा कर सकती हैं।

Advertisement