रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को रायबरेली लोकसभा सीट की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के उमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के लोग विकास, महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा योजना (Food Security Law) के तहत आपको राशन का अधिकार दिया इसलिए आपको राशन मिल रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कांग्रेस ने मनेरगा योजना (MNREGA scheme) में 100 दिन के रोजगार का अधिकार दिया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश का गरीब किसान फसल के लिए, अपनी बेटी की शादी और बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज लेता है। किसान कर्ज नहीं भर पाता है। मोदी किसान का कर्ज माफ करने के बजाय 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ कर दिया।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/TZOmVjbVbC
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश में लोग जब परेशानी में होते हैं, तब कर्ज लेते हैं। लेकिन मोदी सरकार के पास आपका कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं है। करीब 2-3 साल पहले प्रदेश में किसान गन्ने के भुगतान का मांग रहा था, क्योंकि गन्ने का 15 हजार करोड़ रुपए बकाया था। मोदी जी ने उसी समय 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीद लिए, लेकिन किसान का भुगतान नहीं किया। ऐसी इनकी नीयत है। इसलिए अब इस चुनाव में तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए?
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/Q9VXkBcgn0
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
लखीमपुर खीरी में काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे थे। मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी। किसानों की मौत हुई, लेकिन मोदी जी ने किसानों से बात करने की जरूरत नहीं समझी। मोदी कभी मंच से नीचे उतरकर आप से नमस्ते भी नहीं करेंगे। मोदी जी दिन भर मे तीन बार कपड़े बदलते हैं। इतना महिलाएं भी नहीं बदलती हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses the public in Raebareli, Uttar Pradesh. https://t.co/nAmvPcE1yv
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
रायबरेली का बहुत महान इतिहास रहा है। यहां की जनता हमेशा जागरूक रही है। आपने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महान नेता आपके द्वारा यहां स्थापित की गई राजनीति की मिसाल रहे हैं। रायबरेली में हमेशा ही जवाबदेही की राजनीति रही है।
नरेंद्र मोदी चुनावी भाषण देते हुए कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आपके गहने-मंगलसूत्र और भैंस चुरा लेगी। जब नेता 10 साल के कार्यकाल के बाद अपने काम पर बात न करें तो समझ लीजिए, वो नेता जनता से कट गया है। नरेंद्र मोदी जनता से पूरी तरह कट गए हैं।