भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस अब नई टीम उतारने की कवायद कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके तहत जिला इकाइयों के अध्यक्ष भी बदल दिए जाएंगे। इनमें उज्जैन, सतना, देवास ओर उमरिया जैसे शहर शामिल है।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट तक कल मार्च करेगा विपक्ष...राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा एलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कर रहे मांग
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इसमें उन अध्यक्षों के स्थान पर पहले नई नियुक्तियां होंगी, जहां बरसों से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष है। इसमें देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया शामिल हैं। पार्टी ने तय किया है कि सहमति बनाकर नए लोगों को अवसर दिया जाएगा। आधे से अधिक पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के बनाए जाएंगे। अधिकतर जिलाध्यक्ष तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के समय नियुक्त किए गए थे।
कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई टीम बनाई जा रही है। नए चेहरों को अवसर दिया जा रहा है। चुनाव से लेकर बूथ प्रबंधन तक के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। अब जिला इकाइयों में आगामी चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। ऐसा ही मध्य प्रदेश में भी आम सहमति बनाकर किया जाएगा। नई नियुक्तियां इसी को ध्यान में रखकर की जाएंगी।