नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को लोकसभा (Lok Sabha) में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (MP Kodi Kunnil Suresh) को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर (MP Manickam Tagore) और डॉ. एमडी जावेद (Dr. MD Javed) को सचेतक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K C Venugopal) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
पढ़ें :- ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा
Hon'ble CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji has written to the Hon'ble Lok Sabha Speaker informing him about the appointment of the Deputy Leader, Chief Whip, and two Whips for the Congress Party in the Lok Sabha.
Deputy Leader – Shri @GauravGogoiAsm
Chief Whip – Shri…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 14, 2024
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (CPP Chairperson Sonia Gandhi) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।
इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था। जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निर्देशन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को पूरी उर्जा के साथ उठाएंगे।