लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की है। जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी। वहीं इस बार सात सीटों पर आगे चल रही है। जिन सीटों पर कांग्रेस आगे है, उनमें अमेठी, रायबरेली, इलाहाबाद, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर, बाराबंकी और अमरोहा शामिल हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 36 सीटों पर आगे है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
इन 80 सीटों को लेकर अलग-अलग एग्जिट पोल भी जारी किए गए, जिसमें एनडीए को अधिकांश एग्जिट पोल में 71-73 सीटें दी गईं। वहीं इंडिया गठबंधन को 7-9 सीटें दी गई हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव की नतीजों की बात करें तो एनडीए को 63 सीटें मिली थीं। वहीं गठबंधन के साथ चुनाव लड़ी बसपा को 10 सीटें मिली थीं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 5 सीट मिली थी। वहीं 2014 में बीजेपी को कुल 73 सीटें मिली थीं।