Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. कांग्रेस विधायक ने दी SDM कामिनी ठाकुर को धमकी, कहा-अगर आप महिला नहीं होती तो…

कांग्रेस विधायक ने दी SDM कामिनी ठाकुर को धमकी, कहा-अगर आप महिला नहीं होती तो…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

भोपाल: केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के रतलाम  जिले में भी रविवार को स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

आपको बात दें, इस दौरान कांग्रेस विधायक के बोल बिगड़ गए और ज्ञापन देते वक्त उन्होंने एसडीएम को सरेआम धमकी दे डाली। महिला अधिकारी को धमकी देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिला एसडीएम (SDM) कामिनी ठाकुर को सरेआम धमकी देते हुए कह रहे हैं कि आप महिला हैं, अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर ज्ञापन देता।

रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष विजय गहलोत की अगुवाई में रविवार एक ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

Advertisement