Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress New President: कुछ घंटे बाद कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष, जानिए किसके सिर पर सजेगा ताज?

Congress New President: कुछ घंटे बाद कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष, जानिए किसके सिर पर सजेगा ताज?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress New President: कांग्रेस का कल नया अध्यक्ष मिल जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़ेग और शशि थरूर आमने—सामने थे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर वोटिंग हुई थी। वहीं, अब कल सुबह 10 बजे से वोटों की मतगणना होगी। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे  (Mallikarjun Kharge) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पनडुब्बी रोधी मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

दरअसल, कई वरिष्ठ नेताओं ने इनमा समर्थन किया था। इस बात को शशि थरूर भी प्रचार के दौरान कह चुके हैं। बता दें कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए करीब 96 फीसदी वोट पड़े। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़ेग (mallikarjun khadega) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने—सामने थे। बता दें कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाले थे।

इस चुनाव में करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किए थे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक के बल्लारी में विश्राम शिविर में बने मतदान बूथ पर वोट डाला था।

Advertisement