वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा, 2019 में जब पीएम किसान सम्मान निधि शुरू हुई थी तब सपा, कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल कैसे-कैसे अफवाहें फैला रहे थे, लोगों को गुमराह कर रहे थे। आप बताइए, क्या इतने दिनों में कभी एक भी किस्त बंद हुई क्या? पीएम किसान निधि बिना ब्रेक के जारी है। आज तक पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं।
पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव
इस दौरान उन्होंने कहा, शिव का एक रूप कल्याण है, तो दूसरा रूप रुद्र रूप भी है। सामने जब आतंक और अन्याय होता है, तब हमारे महादेव… रुद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रूप देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमारे देश के कुछ लोगों को भी पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले-चपाटे, उनके दोस्त… इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान दुखी है… ये तो सब कोई समझ सकता है। लेकिन पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस और सपा से सहन नहीं हो पा रहा है। उधर, आतंक का आका रोता है और इधर, कांग्रेस, सपा वाले आतंकियों की हालत को देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है।
वोटबैंक और तुष्टिकरण की इस राजनीति में ये समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। सपा के नेता संसद में कह रहे थे कि पाकिस्तान के आतंकवादियों को अभी क्यों मारा, आतंकियों को मारने के लिए क्या मैं सपा वालों को फोन करके पुछूं क्या? अब उन्हें आतंकियों के मारे जाने से भी परेशानी हो रही है। कान खोलकर सुन लो… ये नया भारत है।
उन्होंने आगे कहा, आज यूपी इतनी तेज गति से औद्योगिक विकास कर रहा है। देश और दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं, इसके पीछे भाजपा की विकासपरक नीतियों की बड़ी भूमिका है। सपा के समय में यूपी में अपराधी बेखौफ थे, निवेशक यहां आने से भी डरते थे। लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधी में खौफ है, और निवेशक यूपी के भविष्य में भरोसा देख रहे हैं… मैं विकास की इस रफ्तार के लिए यूपी सरकार को बधाई देता हूं।
पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार