नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ग (Amarinder Singh Raja Wading) को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib Seat) से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला पर दांव खेला गया है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा (Kulbir Singh Zira) और गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का एलान रह गया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Wading) तीन बार गिद्दड़बाहा से विधायक रह चुके हैं। वे पंजाब कांग्रेस के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं सुखजिंदर रंधावा फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक से विधायक रह चुके हैं। चरणजीत चन्नी (Charanjeet Channi) सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। रंधावा की गिनती पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।
विजय इंदर सिंगला (Vijay Inder Singla) मूलरुप से पटियाला के रहने वाले हैं। वे संगरूर से सांसद रह चुके हैं। सिंगला पिछली कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग व एजूकेशन विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। वे पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरों में से हैं। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर श्री आनंदपुर साहिब सीट (Sri Anandpur Sahib Seat) से मनीष तिवारी सांसद (Manish Tiwari MP) चुने गए थे। इस बार वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। कुलबीर जीरा पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष (Kulbir Zira Vice President of Punjab Youth Congress) हैं। वे जीरा से विधायक रह चुके हैं।