महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। इन सबके बीच महाराष्ट्र कांग्रेस में अब विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने अब बागी तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि, मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।
पढ़ें :- Defamation Case : एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी अब 20 फरवरी को, गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बताया जा रहा है कि, संजय निरुपम लगातार पार्टी के फैसलों के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। इसपर अब कांग्रेस अनुशासन समिति फैसला सुनाएगी। इन सबके बीच अब संजय निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है।
कॉंग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे।
बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे।
वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।
मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी,वह आज पूरी हो गई है।
कल मैं खुद फ़ैसला ले लूँगा।— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) April 3, 2024
पढ़ें :- BJP President Election: भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
संजय निरुपम ने अपने पोस्ट में लिखा कि, कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।